घर की इस सफेद चीज से चेहरे पर होता है लकवा, 2 अंगों को ढकने से खत्म होगा खतरा

नमक खाने से चेहरे का लकवा क्यों पड़ता है? खाने में नमक का ज्यादा सेवन करने से चेहरे पर लकवा (फेशियल पैरालाइसिस) पड़ सकता है। क्योंकि, नमक का अत्यधिक सेवन करने से ब्लड प्रेशर हाई होता है और ब्रेन स्ट्रोक का खतरा बढ़ जाता है। Johns Hopkins के मुताबिक, स्ट्रोक आना चेहरे का लकवा पड़ने का मुख्य कारण है।
नस डैमेज से होता है चेहरे के एक तरफ लकवा

Johns Hopkins कहता है कि जब जन्मजात समस्या, चोट या बेल्स पाल्सी, स्ट्रोक, ब्रेन ट्यूमर बीमारी के कारण चेहरे की नर्व डैमेज हो जाती है, तो मुंह के एक तरफ लकवा पड़ जाता है। फेशियल पैरालाइसिस होने से चेहरे के एक या दोनों तरफ की मांसपेशियां काम करना बंद कर सकती हैं।
इन लक्षणों से चेहरे का लकवा पहचानें

चेहरे का लकवा पहचानने के लिए इन लक्षणों पर ध्यान दें।
- मुंह के एक तरफ से राल निकलना
- बोलने या पलक झपकाने में कठिनाई होना
- खाने या निगलने में समस्या
- चेहरे के एक्सप्रेशन बिगड़ना, आदि
2 अंगों को ढकने से कम होगा 80% खतरा

आयुर्वेद के जाने-माने एक्सपर्ट डॉ. अबरार मुल्तानी ने बताया ठंड में कान और सिर को ढकने से चेहरे पर लकवा होने का खतरा 80 प्रतिशत तक कम किया जा सकता है। क्योंकि, ठंडी हवा लगने से नसें बहुत ज्यादा प्रभावित होती हैं और फेशियल पैरालाइसिस हो सकता है। सर्दियों में कान और सिर को ऊनी टोपे, मफलर या शाल से जरूर ढकें।
नसों के लिए अमृत जैसे हैं 4 काम

डॉ. अबरार मुल्तानी ने सर्दियों में नसों को मजबूत रखने के लिए कुछ काम करने के लिए कहा है। सर्दी के ये हेल्थ टिप्स बुजुर्गों और हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए बहुत फायदेमंद हैं।
- भरपूर धूप सेकें।
- शरीर पर तेल की मालिश करें।
- गुनगुना पानी पीएं।
- गुनगुने पानी से शरीर की सिकाई करें।
2 हफ्तों में ठीक होने लगता है मरीज

Johns Hopkins के अनुसार, अगर फेशियल पैरालाइसिस के पीछे बेल्स पाल्सी है, तो इसके लक्षण 2 हफ्तों में ठीक होने लगता है। हालांकि, पूरी तरह ठीक होने में यह 3 से 6 महीने ले सकता है। इसके दूसरे कारणों का इलाज करने के लिए सर्जरी की जरूरत पड़ सकती है।
डिस्क्लेमर: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है। यह किसी भी तरह से किसी दवा या इलाज का विकल्प नहीं हो सकता। ज्यादा जानकारी के लिए हमेशा अपने डॉक्टर से संपर्क करें।
To join us on WhatsApp Click Here and Join our channel on Telegram Click Here!