Kareena Kapoor की न्यूट्रीशनिस्ट रुजुता ने दिया ठंड में Immunity Boost करने का मंत्र

न्यूट्रीशनिस्ट रुजुता दिवेकर बॉलीवूड की बेबो करीना कपूर की पर्सनल न्यूट्रीशनिस्ट है। रुजुता अपने इंस्टा पर हर रोज सेहत से संबंधित टिप्स शेयर करती रहती हैं। हाल ही में इन्होंने विंटर के 10 सुपरफूड के बारे में बताया है। इस पोस्ट के कैप्शन में वह लिखती हैं कि ये फूड पूराने समय से ठंड की परेशानियों जैसे जोड़ों-हड्डियों में दर्द, रुखी त्वचा, कमजोर बालों आदि के लिए बेस्ट माने जाते हैं।
एक्सपर्ट से जाने ठंड के 10 सुपरफूड
बाजरा

एक्सपर्ट ठंड के दिनों में बाजरा खाने की सलाह देती हैं। वह बताती हैं कि ठंड में बाजरा खाने से विटामिन बी की कमी दूर होने के साथ ही मसल्स बनते हैं जो हड्डियों की मजबूती के लिए बहुत जरूरी हैं। इसके अलावा बाजरा बालों के झड़ने की परेशानी भी दूर करता है।
गोंद

गोंद एक खाए जाने वाला फूड होता है। ज्यादातर लोग इसका लड्डू खाना पसंद करते हैं। लेकिन आप इसका सेवन गोंद पानी के रूप में, या घी के साथ फ्राइ करके भी कर सकते हैं। ठंड के दिनों गोंद का सेवन करने से हड्डियां मजबूत होने के साथ पाचन शक्ति बढ़ती है। इसके अलावा गोंद सेक्स ड्राइव को भी बढ़ता है।
पत्तेदार हरी सब्जियां

ठंड में हरी पत्तेदार सब्जियों के कई विकल्प मौजूद होते हैं। इनमें पालक, मेथी, पुदीना, हरा लहसून, सरसो का साग सबसे ज्यादा सेहतमंद माने जाते हैं। एक्सपर्ट बताती हैं कि ये पत्तेदार सब्जियों में एंटी ऑक्सीडेंट, फाइबर और विटामिन्स भरपूर मात्रा में पाया जाता है। जो आपके इम्यून सिस्टम को बेहतर करने काम करती हैं।
तिल

एक्सपर्ट ठंड में तिल का सेवन करने की सलाह भी देती हैं। तिल में शरीर के लिए जरूरी फैटी एसिड होने के साथ ही यह विटामिन E का अच्छा स्त्रोत होता है। इसके सेवन से ठंड में होने वाली हड्डियों, बालों और त्वचा संबंधित परेशानी से बचा जा सकता है।
आहार में शामिल करना न भूले ये फूड

एक्सपर्ट बताती हैं कि ठंड के दिनों में जड़ वाली सब्जी, मौसमी फल, मूंगफली, घी, मक्खन, कुलथी दाल खाने से सेहत बनी रहती है। ठंड में होने वाली परेशानी जैसे सर्दी-जुकाम, बुखार बॉडी पेन नहीं होती है। ये फूड बॉडी को अंदर से गर्म और मजबूत बनाने का काम करते हैं।
डिस्क्लेमर: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है। यह किसी भी तरह से किसी दवा या इलाज का विकल्प नहीं हो सकता। ज्यादा जानकारी के लिए हमेशा अपने डॉक्टर से संपर्क करें।
To join us on WhatsApp Click Here and Join our channel on Telegram Click Here!