Indian Richest Man : देश के 1 पर्सेंट अमीरों की सूचि में कैसे शामिल हो सकते हैं टॉप 10 मे आपका नाम आएगा

 
मकेश

SB News Digital Desk : फोर्ब्स की सूची के मुताबिक, रिलांयस उद्योग के मालिक मुकेश अंबानी भारत के सबसे अमीर व्यक्ति हैं। इसके साथ ही वह दुनिया में सबसे अमीर व्यक्तियों की सूची में 9वें स्थान पर हैं। साल 2022 में रिलांयस इंडस्ट्रीज 100 अरब डॉलर की आय करने वाली पहली कंपनी बन गई थी। भारत के 1 पर्सेंट अमीरों में कम लोग शामिल है। हालांकि, यदि आप भारत के 1 पर्सेंट अमीरों में शामिल होना चाहते हैं, तो आपके पास कितनी आय होना चाहिए। इसका जवाब इस लेख के माध्यम से मिलेगा। ग्लोबल रियल एस्टेट कंसलटेंसी Knight Frank ने The wealth Report 2023 रिपोर्ट जारी की है। इसके तहत बताया गया है कि किस देश में प्रति व्यक्ति को 1 पर्सेंट अमीरों

Frank Knight की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक, भारत में 2022 में 161 बिलिनियर के मुकाबले साल 2027 तक बिलिनियर की संख्या 195 तक होने का अनुमान है। अगले पांच सालों में लोगों की आय में 58.8 पर्सेंट वृद्धि होने का अनुमान बताया गया है। 

 

भारत में 1 पर्सेंट सबसे अमीर व्यक्तियों की सूची में शामिल होने के लिए भारत को टॉप 25 देशों की श्रेणी में रखा गया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि इन देशों के लिए  1,75000 डॉलर का आंकड़ा रखा गया है। इसमें भारत का 23वां स्थान है। इसके बाद दक्षिण अफ्रीक, फिलिपिंस और केन्या का नंबर आता है। 

 

WhatsApp Group Join Now

रिपोर्ट के मुताबिक, साल 2022 में भारत में हर 10 अल्ट्रा-हाई-नेट-वर्थ-इंडिविजुअल्स(UHNWI) में से 9 लोगों की संपत्ति में इजाफा हुआ है, जो कि वैश्विक स्तर पर औसत के दोगुने से भी अधिक है। रिपोर्ट के मुताबिक, 35 पर्सेंट भारतीय की संपत्ति में 10 पर्सेंट तक वृद्धि हुई है। फोर्ब्स की सूची के मुताबिक, साल 2023 में बिलिनियरों की संख्या 169 दर्ज हुई है, जबकि इससे एक साल पहले यह संख्या 66 थी। 

 

नाइट फ्रैंक की रिपोर्ट के मुताबिक, मोनेको में प्रत्येक व्यक्ति को एक पर्सेंट अमीरों में शामिल होने के लिए 12.4 मिलियन डॉलर की आवश्यकता होगी। वहीं, स्वीट्जरलैंड के लिए यह आंकड़ा 6.6 मिलियन डॉलर है। इसके अलावा सिंगापुर के लिए यह 3.5 और हांग कांग में प्रति व्यक्ति 3.4 मिलियन डॉलर एक पर्सेंट अमीरों में शामिल होने के लिए चाहिए। 
 

 

To join us on WhatsApp Click Here and Join our channel on Telegram Click Here!