IMD Alert: मौसम का बदल गया मिजाज, इन राज्यों में होगी जमकर बारिश, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

SB News Digital Desk, नई दिल्लीः ढलते मार्च में इन दिनों देशभर में मौसम का मिजाज (Today Weather Report) तेजी से रंग बदलता जा रहा है, जिससे कहीं तापमान में बढ़ोतरी तो कहीं आंधी के साथ बारिश (Heavy Rain Alert) देखने को मिल रही है। देश की राजधानी दिल्ली (Rain Alert In Delhi) सहित पूरे उत्तर भारत में तापमान में बढ़ोतरी का दौर जारी है। हिमालयन इलाकों में देर सुबह थोड़ी बर्फबारी जरूरी, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई।
दक्षिणी भारत के कई इलाकों में देर रात बारिश होने से मौसम सुहावाना हो गया। पश्चिमी यूपी और हरियाणा में सुबह से ही धूप खिली हुई है, जिससे तापमान में आज काफी बढ़ोतरी देखी जाएगी। यहां 12 घंटे में मौसम परिवर्तन होने की उम्मीद है। इस बीच भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने देश की कई हिस्सों में गरज और आंधी के साथ बारिश की चेतावनी जारी कर दी है।
इन इलाकों में होगी तेज बारिश
IMD Alert के मुताबिक, उत्तर भारत के कई राज्यों में एक बार फिर मौसम बदलने जा रहा है। दिल्ली-एनसीआर, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, बिहार, हरियाणा और मध्य प्रदेश सहित देश के तमाम इलाकों में आंधी और बादलों की गरज के साथ बारिश देखने को मिल सकती है। यहां 17 से 20 मार्च तक बारिश की चेतावनी जारी की गई है, जहां ओले भी गि सकते हैं।
इसके साथ ही एक पश्चिमी विक्षोभ अफगानिस्तान और पड़ोस के ऊपर चल रहा है। दक्षिण-पश्चिम राजस्थान के ऊपर और पूर्वोत्तर राजस्थान के निचले क्षोभमंडलीय स्तरों में एक चक्रवात की स्थिति बनी हुई है। इन परिस्थितियों के चलते पश्चिमी हिमालय, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में 17-20 मार्च तूफान के साथ बारिश होने की संभावना है। वहीं, गुजरात, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, विदर्भ और छत्तीसगढ़ में आगामी दो दिन बारिश की चेतावनी जारी कर दी गई है।
जानिए कैसा रहेगा मौसम का मिजाज
देश की राजधानी दिल्ली वा आसपास के इलाकों में कुछ दिनों तक बारिश के साथ मौसम सुहाना रहने की संभावना है। साथ ही 20 मार्च तक आसमान में बादल छाए रहने की उम्मीद है। ल्ली के लोगों को अगले 5 दिनों तक गर्मी नहीं झेलनी पड़ सकती है। दिल्ली का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने की संभावना है।
To join us on WhatsApp Click Here and Join our channel on Telegram Click Here!