Haryana Govt Holiday's List: हरियाणा सरकार ने जारी किया नए साल का कैलेंडर, 2023 में कर्मचारियों को मिलेंगी इतनी छुट्टियां

हरियाणा के मुख्य सचिव संजीव कौशल ने इस कैलेंडर का नोटिफिकेशन जारी किया है। इस जारी किए हुए कैलेंडर में त्योहारों की जानकारी के साथ ही, उन छुट्टियों की सूचना भी है जो 2023 में कर्मचारियों को मिलेगी। इस जारी किए हुए कैलेंडर के अनुसार 2023 में कर्मचारियों को 127 छुट्टियां मिलेगी।
इन 127 छुट्टियों में 53 रविवार, 52 शनिवार और 18 सार्वजनिक छुट्टियां होगी
इसके अलावा कर्मचारी 14 ऐच्छिक छुट्टियों में से तीन छुट्टियां ले सकेंगे।
-वहीं 2023 में कुछ त्योहार शनिवार और रविवार को पड़ रहे हैं –
-जैसे 5 फरवरी को रविदास जयंती है लेकिन उस दिन रविवार हैं
-18 फरवरी को महाशिवरात्रि है लेकिन उस दिन शनिवार हैं
-22 अप्रैल को इद उल फितर व परशुराम जयंती लेकिन उस दिन भी शनिवार हैं।
-इन त्योहारों के जैसे ही बहुत से त्यौहार शनिवार और रविवार के दिन पड़ रहे है। अब ऐसे में कर्मचारियों को सिर्फ़ आठ छुट्टियां कम मिल सकेंगी।
नोटिफिकेशन में दो अनुसूची
इसके अलावा इस जारी किए गए नोटिफिकेशन में दो अनुसूची दी गई है। इन दो अनुसूची में पहली अनुसूची उन सार्वजनिक छुट्टियों की है, जिसमें हरियाणा सरकार के अधीन आने वाले सरकारी कार्यालय बंद रहेंगे। इन सार्वजनिक छुट्टियों की कुल संख्या 18 हैं, लेकिन इनमे उन 8 दिनों की छुट्टियों को शामिल नहीं किया गया है,जो शनिवार और रविवार पड़ रही हैं।
क्योंकि इन दो दिन सरकारी कार्यालय सामान्य तौर पर बंद ही रहते हैं।इसके अलावा दूसरी अनुसूची उन 14 रिस्ट्रिक्टेड हॉलिडे की है, जिनमें सरकारी कर्मचारी पूरे साल में से कोई भी तीन छुट्टियां ले सकता है।
To join us on WhatsApp Click Here and Join our channel on Telegram Click Here!