DA Hike : कर्मचारियों-अधिकारियों हाथ लगा सोने का कटोरा, भत्ते में वृद्धि, सरकार ने किया आदेश जारी, खाते में बढेंगी राशि

 
da hike

SB NEWS Digital Desk नई दिल्ली : DA Hike : कर्मचारियों-अधिकारियों हाथ लगा सोने का कटोरा, भत्ते में वृद्धि, सरकार ने किया आदेश जारी, खाते में बढेंगी राशि,  मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री द्वारा लगातार कर्मचारियों के लिए महत्वपूर्ण घोषणा की जा रही है। हर वर्ग को महत्वपूर्ण लाभ उपलब्ध कराए जा रहे हैं। साथ ही उनकी मांगों पर विचार किया जा रहा है। इसी बीच मध्य प्रदेश में अधिकारी कर्मचारियों के लिए भत्ते में वृद्धि की गई है। इसके आदेश जारी कर दिए गए हैं। जारी आदेश के तहत कर्मचारियों को पेट्रोल भत्ते के रूप में प्रति माह राशि उपलब्ध कराई जाएगी।

( Petrol allowance available at Rs 1635 per month )

मध्य प्रदेश के स्थान में कार्यरत आरक्षक से लेकर उप निरीक्षक स्तर के कर्मचारियों को प्रति महीने 1635 रुपए पेट्रोल भत्ते उपलब्ध कराया जाना है। गृह विभाग द्वारा इसके आदेश भी जारी कर दिए गए हैं। प्रतिवर्ष 1 अप्रैल को 15 लीटर पेट्रोल की वर्तमान समतुल्य राशि की प्रतिपूर्ति की जाएगी।

WhatsApp Group Join Now


 बता दे की मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पुलिस परिवार समागम में महत्वपूर्ण घोषणा की थी।अधिकारी कर्मचारियों को महत्वपूर्ण लाभ देते उन्होंने कहा था कि 15 लीटर पेट्रोल भत्ते प्रति महीने अधिकारियों को उपलब्ध कराए जाएंगे। विभागीय आदेश के अनुसार पुलिस थाने में स्वीकृत पदों के विरुद्ध काम करने वाले पुलिसकर्मियों को ही पेट्रोल भत्ते की पात्रता उपलब्ध होगी। इसके लिए अनुपूरक बजट में अलग से व्यवस्था की जाएगी।

( Nutritious food allowance facility )


पेट्रोल भत्ते के अलावा आरक्षक से निरीक्षक स्तर के अराजपत्रित अधिकारी को पौष्टिक आहार भत्ते भी उपलब्ध कराया जाएगा। प्रति महीने 650 रुपए की जगह अब उन्हें हजार रुपए भत्ते के रूप में उपलब्ध होंगे। इसके साथ ही एएसआई से निरीक्षक स्तर तक के अधिकारियों को 3 वर्ष में दिए जाने वाले वर्दी नवीनीकरण अनुदान को 500 से बढ़कर ₹2500 किया गया है।



आरक्षक और प्रधान आरक्षक को प्रतिवर्ष मिलने वाली वर्दी भत्ते की राशि को 2500 और 3000 से बढ़ाकर 5000 किया गया है। ऐसे में भत्ते में वृद्धि के साथ ही पुलिसकर्मियों के वेतन में भी बड़ा इजाफा देखने को मिलेगा। उनके वेतन में 5000 रुपए तक की वृद्धि देखी जा सकती है।

HOME 

To join us on WhatsApp Click Here and Join our channel on Telegram Click Here!