7TH PAY COMMISSION: केन्द्रिय कर्मचारियों का इंतजार हुआ ख़त्म, DA की बढोतरी का नया अपडेट

 
DA UPDATE

SB NEWS Digital Desk नई दिल्ली : 7TH PAY COMMISSION: केन्द्रिय कर्मचारियों का इंतजार हुआ ख़त्म, DA की बढोतरी का नया अपडेट, केंद्र की मोदी सरकार की तरफ से अब केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स को जल्द ही बड़ी सौगात मिलने जा रही है, जिसकी चर्चा तेजी से हो रही है। माना जा रहा है कि सरकार जल्द अब किसी भी दिन महंगाई भत्ते(डीए) में बढ़ोतरी के साथ-साथ अटका पड़ा डीए एरियर का पैसा अकाउंट में डाल सकती है।

केंद्रीय कर्मचारी दोनों चीजों का बड़ी ही बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, जो अब खत्म होने जा रहा है। दोनों सौगात का फायदा करीब 1 करोड़ कर्मचारियों को होना जा रहा है, जो किसी किसी तोहफे से कम नहीं होगा। ऐसे में सबके मन में सवाल उठ रहा होगा कि डीए बढ़ोतरी के बाद सैलरी में कितना इजाफा होगा, जिसे जानने के लिए आपको कहीं भी धक्के खाने की आवश्यकता नहीं है।
 

WhatsApp Group Join Now


महंगाई भत्ता होगा इतने फीसदी

केंद्र सरकार अब जल्द ही महंगाई भत्ते में करीब 4 फीसदी का इजाफा करने जा रही है। इसके बाद केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों का डीए बढ़कर 46 फीसदी हो जाएगा, जिससे बेसिक सैलरी में बंपर इजाफा देखने को मिलेगा। वैसे वर्तमान में कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को 42 फीसदी डीए का फायदा मिल रहा है।



जानकारी के लिए बता दें कि सातवें वेतन आयोग के अनुसार, सालाना डीए में दो बार इजाफा किया जाता है। इससे पहले मार्च के महीने में डीए 4 फीसदी बढ़ाया गया था, जिसकी दरें 1 जनवरी 2023 से लागू की गईं थी। अगर सरकार अब डीए बढ़ाती है तो उसकी दरें 1 जनवरी 2023 से प्रभावी मानी जाएंगी, जो हर किसी का दिल जीतने के लिए काफी है।



डीए एरियर पर मिलेगा ताजा अपडेट

सरकार अब जल्द ही 18 महीने का डीए एरियर का पैसा खाते में डाल सकती है, जिसकी चर्चा खूब तेजी से चल रही है। कर्मचारियों के खाते में मोटा पैसा आना संभव माना जा रहा है। दरअसल, सरकार ने 1 जनवरी 2020 से 30 जून 2023 तक डीए एरियर का पैसा अकाउंट में नहीं डाला था, जिसका अब सभी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इसका फायदा बड़ी संख्या में कर्मचारियों को होने जा रहा है।

To join us on WhatsApp Click Here and Join our channel on Telegram Click Here!