Weather : 23 जिलों में होगी 'धुंआधार बारिश', जारी किया गया Alert

ग्वालियर चंबल संभाग में राजस्थान की गर्म हवा चल रही है। रातभर गर्म हवा का चलना जारी रहा। इससे न्यूनतम तापमान 31.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। सामान्य से 4.3 डिसे अधिक रहा। इस कारण प्रदेश में सबसे गर्म रात ग्वालियर की रही। सूर्य उदय के बाद गर्मी ने रफ्तार पकड़ ली। सुबह साढ़े 11:30 बजे तापमान 41 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। हवा ने नमी को सोख लिया, लेकिन गत दिवस की तुलना में गर्मी का अहसास अधिक रहा। हाथ पैरों में जलन हो रही थी, लू जैसे हालात रहे। अधिक गर्मी के कारण शाम को मौसम बदल गया।
डा वेदप्रकाश सिंह, रडार प्रभारी मौसम केंद्र भोपाल का कहना है कि जम्मू कश्मीर में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया है। दूसरा 26 मई को सक्रिय होगा। छह से सात दिन तक ग्वालियर-चंबल संभाग में आंधी, बारिश का दौर चलेगा। 26 व 27 मई के बीच मध्यम बारिश होगी। इसलिए नौतपा के दौरान गर्मी नहीं रहेगी।
गत दिवस भी तापमान 44.8 रिकॉर्ड हुआ था। दूसरे दिन भी स्थिर रहा, लेकिन पश्चिमी हवा क्षोभमंडल तक जा रही है, जिससे पूरा वातावरण गर्म हो गया। हवा की नमी भी सूख गई। इस कारण हवा ज्यादा गर्म हो गई। छह घंटे तक तापमान 41 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रहा है। इस वजह से भीषण गर्मी रही।
To join us on WhatsApp Click Here and Join our channel on Telegram Click Here!