7th Pay Commission: खुशी में उछले केंद्रीय कर्मचारी, 18 महीने के डीए एरियर पर आया चौंकाने वाला अपडेट

SB News Digital Desk, नई दिल्ली: 7th Pay Commission: खुशी में उछले केंद्रीय कर्मचारी, 18 महीने के डीए एरियर पर आया चौंकाने वाला अपडेट केंद्र की मोदी सरकार अब जल्द ही केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनधारकों के लिए तगड़ा ऐलान करने जा रही है, जिसकी चर्चा तेजी से चल रही है। माना जा रहा है कि सरकार जल्द ही अब महंगाई भत्ता बढ़ाने के साथ-साथ डीए एरियर का पैसा खाते में डालने जा रही है, जिसके बाद कर्मचारियों का मालामाल बनना संभव है।
अगर सरकार ने यह दोनों गिफ्ट एक साथ दिए तो फिर गर्मियों के सीजन में यह किसी बूस्टर डोज की तरह काम करेगा। केंद्र सरकार ने अभी इन दिनों फैसलों पर आधिकारिक तौर पर तो कोई ऐलान नहीं किया है, लेकिन समाचारों में लगातार इस बात का दावा किया जा रहा है। यह दावा सच होता है तो फिर कर्मचारियों की मौज है।
केंद्र सरकार कर्मचारियों और पेंशनधारियों का अटका पड़ा 18 महीने का डीए एरियर खाते में ट्रांसफर कर सकती है। अगर ऐसा होता है तो फिर केंद्रीय कर्मचारियों को तगड़ी रकम मिलना तय है। लेवल प्रथम के कर्मचारियों को करीब 2 लाख रुपये से ज्यादा मिलेंगे, जो महंगाई में किसी बड़े हथियार की तरह साबित होंगे।
दरअसल, सरकार ने कोरोना काल में जनवरी 2020 से जून 2021 तक का डीए एरियर का पैसा खाते में नहीं भेजा था, जिसके बाद से सभी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। कर्मचारी संगठन कई बार इस सापेक्ष में सरककार को ज्ञापन भी सौंप चुके हैं। अब माना जा रहा है कि सरकार जल्द ही इस पर फैसला ले सकती है।
मोदी सरकार अब जल्द ही केंद्रीय कर्मचारियों का डीए भी बढ़ाने जा रही है, जिसमें 4 फीसदी का इजाफा होना संभव माना जा रहा है। इसके बाद कर्मचारियों का डीए बढ़कर सीधा 46 फीसदी हो जाएगा, जिसके बाद सैलीर में ठीक ठाक इजाफा किया जाएगा। वैसे वर्तमान में केंद्रीय कर्मचारियों को 42 प्रतिशत डीए मिल रहा है। अब 15 जून तक बड़ा ऐलान किया जा सकता है।
To join us on WhatsApp Click Here and Join our channel on Telegram Click Here!