7th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों को मिली गुड न्यूज, इस दिन आएंगे डीए एरियर के 10 लाख रुपये से ज्यादा

 
sb

SB News Digital Desk, नई दिल्ली: 7th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों को मिली गुड न्यूज, इस दिन आएंगे डीए एरियर के 10 लाख रुपये से ज्यादा केंद्रीय कर्मचारियों की अब जल्द ही मौज आने वाली है, क्योंकि सरकार एक नहीं बल्कि दो बड़े गिफ्ट देने जा रही है। इसमें सरकरा पहले तो केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता(डीए) बढ़ाएगी और साथ ही अटका पड़ा डीए एरियर का पैसा भी जल्द ट्रांसफर करने जा रही है। यह दोनों बड़ी सौगात किसी वरदान की तरह काम करेंगी, जो महंगाई से लड़ने में किसी बूस्टर डोज की तरह काम करेंगी।

डीए बढ़ने के बाद कर्मचारियों की बेसिक सैलरी में रिकॉर्डतोड़ इजाफा होना संभव माना जा रहा है। दूसरी ओर सरकार इन चीजों पर मुहर लगा देती है तो फिर यह साल कर्चमारियों के लिए किसी वरदान से कम नहीं होगा। मोदी सरकार ने आधिकारिक तौर पर तो कोई ऐसा ऐलान नहीं किया है, लेकिन मीडिया की खबरों में जल्द का बड़ा दावा किया जा रहा है।

केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनदारियों का लंबे समय से लंबित 18 महीने का डीए एरियर अब जल्द खाते में डालने की चर्चा जोर पकड़ रही है। सरकार ने वैसे कुछ दिन पहले संसद में प्रस्ताव चर्चा करने से इनकार कर दिया था, लेकिन कर्मचारियों की लगातार मांग को देखते हुए अब जल्द ही यह फैसला लिया जाने की उम्मीद है।

सरकार ने डीए एरियर भेजने की तारीख पर तो मुहर नहीं लगाई है, लेकिन कयासों का बाजार गर्म है। दरअसल, कोरोना वायरल संक्रमण काल में केंद्र सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों का 1 जनवरी 2020 से जून 2021 तक डीए का पैसा खाते में नहीं डाला था। कर्मचारी संगठन लंबे समय से इसकी मांग तेजी से कर रहे हैं। अब चर्चा है कि यह रकम जल्द ही अकाउंट में आ सकती है। अगर डीए एरियर का पैसा आया तो लेवल प्रथम के कर्मचारियों को 2 लाख से ज्यादा का फायदा होगा।

केंद्रीय कर्मचारियों के डीए में 4 प्रतिशत की बढ़ोतरी होनी संभव मानी जा रही है, जिसकी चर्चा तेजी से चल रीह है। इसके बाद डीए बढ़कर 46 फीसदी हो जाएगा। वैसे वर्तमान में 42 प्रतिशत डीए का लाभ कर्मचारियों को मिल रहा है। अगर ऐसा होता है तो कर्मचारियों को मोटी रकम मिलना तय है।

 

To join us on WhatsApp Click Here and Join our channel on Telegram Click Here!