SB News

Yadea Kemper इलेक्ट्रिक बाइक मार्केट में आ गई, धाकड़ फीचर्स से लोगों में बढ़ाई दीवानगी, जानें कीमत

इलेक्ट्रिक बाइक खरीदने के लिए आपके पास सुनहरा मौका हैं, Yadea Kemper इलेक्ट्रिक बाइक मिल रही बहुत ही सस्ती, गजब के फीचर्स से लोगों का दिल जीत लिया, जानें इसके बारें में 
 | 
न्यूज़

SB NEWS Digital Desk, नई दिल्ली : ऑटो सेक्टर में ईवी इंडस्ट्री का विस्तार काफी तेजी से बढ़ रहा है। ऐसे में तरफ तरफ के इलेक्ट्रिक बाइक और स्कूटर के साथ इलेक्ट्रिक एसयूवी और फोर व्हीलर लॉन्च हो रहे है। आज इस पोस्ट में एक शानदार इलेक्ट्रिक बाइक Yadea Kemper के बारे में जो पेश होते ही ईवी मार्केट में छाई हुई है। इसकी खासियत देख हर कोई इसका दीवाना बनता जा रहा है।

 

इस इलेक्ट्रिक स्कूटर को हाल में ही हुए मोटरसाइकिल शो EICMA में चीनी ई-स्कूटर निर्माता Yadea ने इसे पेश किया है और आने वाले सालो में इसे लॉन्च किया जा सकता है। जो अपने दमदार माइलेज से चर्चा में बनी हुई है।

 

कम्पनी ने यह संकेत दिया है कि इसमें 6.4kWh की क्षमता वाली 320V 20Ah LiFePO4 बैटरी दी जानी है जिसके साथ 23kW की मोटर को जोड़ा गया है जो 40kW का अधिकतम पावर जनरेट करती है।

 

WhatsApp Group Join Now

कंपनी का दावा है की यह शानदार बाइक सिंगल चार्ज में करीब 250 किलोमीटर तक की रेंज देने में सक्षम होगी और इसकी टॉप स्पीड 160 किमी प्रति घंटा की होगी। यह बाइक 4.9 सेकंड में 0 से 100 किमी/घंटा की स्पीड पकड़ सकती है। सबसे खास बात यह है कि इसे मात्र 10 मिनट की फास्ट चार्जिंग से इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल की बैटरी को 80% तक चार्ज कर देती है।

इसके अलावा इसमें कई सारे बेहतरीन फीचर्स मिलने की उम्मीद है। Bosch ABS और ट्रैक्शन कंट्रोल और ब्रेम्बो ब्रेक जैसे सेफ्टी फीचर्स भी दिए गए हैं जिसके साथ KYB सस्पेंशन को जोड़ा गया है। बाकी के फीचर्स नॉर्मल इलेक्ट्रिक बाइक की तरह ही मिलने वाले है। इसमें 7 इंच की टीएफटी कलर डिस्प्ले देखने को मिलेगा। इसके अलावा इसके कीमत और इसके बारे में ज्यादा जानकारी अब तक कम्पनी के तरफ से लीक नहीं किया गया है।