SB News

Business ideas : यह बिजनेस शुरू करें छोटी सी दुकान से 60 हजार रुपए महीने कमाइए, जानिए इसके बारें में

 | 
न्यूज़
SB NEWS Digital Desk, नई दिल्ली : आप कक्षा 10वीं और 12वीं पास हो या फिर ग्रेजुएट अथवा पोस्ट ग्रेजुएट, यह स्टार्टअप बिजनेस कोई भी कर सकता है। कुल मिलाकर लगभग ₹200000 की पूंजी लगेगी और ₹60000 महीने की कमाई आसानी से कर सकते हैं। थोड़ी प्लानिंग के साथ यदि ज्यादा पूंजी के साथ करेंगे तो प्रत्येक 2 लाख रुपए के इन्वेस्टमेंट पर ₹40000 महीने की एक्स्ट्रा इनकम होगी।

भारत बदल गया है। रिटेल कारोबार के कई नए रास्ते खुल रहे हैं, कई नए उपकरण आ गए हैं। ऐसा ही एक उपकरण है ई-रिक्शा जिसमें पीछे यात्रियों को बैठने के लिए कुर्सी या फिर समान भर कर ले जाने के लिए ट्रॉली नहीं लगी होती बल्कि एक फ्रिज लगा होता है। इस रिक्शा की कीमत लगभग डेढ़ लाख रुपए होती है। यही अपनी जल्दी-जल्दी दुकान है जो दिन में चार बार बदल जाएगी। इसके लिए सबसे पहले शहर की सबसे पॉश कॉलोनी का चुनाव करना होगा।

सुबह 6:00 बजे मॉर्निंग वॉक के समय फलों के जूस, नारियल का दूध, नारियल पानी और गाजर चुकंदर आदि के जूस का विक्रय किया जाएगा। इसमें काफी अच्छा प्रॉफिट मार्जिन होता है। 50% से लेकर 100% तक बड़ी आसानी से नेट प्रॉफिट बन जाता है।

सुबह 8:00 बजे उसी कॉलोनी में सेकंड राउंड में दूध, दही, बटर मिल्क और घी की सप्लाई की जाएगी। इसमें प्रॉफिट मार्जिन 25% के आसपास होता है, लेकिन सबसे कम प्रॉफिट मार्जिन वाले दूध की सप्लाई से पब्लिक कनेक्टिविटी काफी अच्छी बन जाती है।

WhatsApp Group Join Now

इसी कॉलोनी में तीसरे राउंड में सुबह वेजिटेबल्स लेकर जाएंगे। लोगों को हाथ ठेले पर सब्जी वाले भैया से सब्जी खरीदना पसंद नहीं है क्योंकि उन्हें संक्रमण का डर होता है। इसलिए लोग सब्जी खरीदने के लिए भी किसी स्टोर में जाने लगे हैं। जब वही स्टोर उनके दरवाजे पर आ जाएगा, स्वाभाविक है हर किसी को पसंद आएगा। अपने साथ एक वेजिटेबल चॉपर भी लेकर जाइए। यदि लोगों को चाहिए तो सब्जी काट कर देंगे। इस प्रकार आप उनकी जरूरत बन जाएंगे।

अब लास्ट राउंड रात के समय होगा। सूर्यास्त के बाद इसी ई रिक्शा पर अपना आइसक्रीम पार्लर ऑन द व्हील होगा। आइसक्रीम के बिजनेस में काफी अच्छा प्रॉफिट मार्जिन है। यदि अमूल और मदर डेयरी जैसे ब्रांड के साथ लोकल ब्रांड को भी रखेंगे तो प्रॉफिट मार्जिन 50% से अधिक हो जाएगा। अभी भी आपकी कॉलोनी के कॉर्नर पर आइसक्रीम वाले भैया ₹1000 से अधिक कमा लेते हैं।

कॉलेज गोइंग स्टूडेंट अथवा UG-PG डिग्री होल्डर्स के लिए यह एक अच्छा स्टार्टअप बिजनेस आइडिया है। आप अपने क्षेत्र में एक से अधिक यूनिट के साथ काम कर सकते हैं। शहर में जितनी भी पॉश कॉलोनी है, सभी इलाकों में आपका ऑन द बिल बिजनेस संचालित हो सकता है। इसके लिए कोई अतिरिक्त मेहनत नहीं करनी पड़ेगी क्योंकि सारा सामान एक बार में ही खरीदना है। इसके कारण सामान सस्ता मिल जाएगा। प्रत्येक ई रिक्शा पर एक सेल्समैन नियुक्त करना है। उसकी सैलरी ही एक्स्ट्रा खर्चा है।

दूध, दही, बटर मिल्क, घी, जूस, फ्रूट, वेजिटेबल्स, एनर्जी ड्रिंक्स और आइसक्रीम यह सभी प्रोडक्ट महिलाओं से संबंधित है। आज भी इनमें से कई सारे प्रोडक्ट महिलाएं बेच रही हैं। इस बिजनेस में अपन केवल ई-रिक्शा कनेक्ट कर रहे हैं। इसके कारण लोग आकर्षित होंगे और अपनी बिक्री बढ़ जाएगी।

ऐसे रिटायर्ड कर्मचारी जो किसी बिजनेस में पूंजी लगाना चाहते हैं उनके लिए यह बहुत बढ़िया अवसर है। इस बिजनेस में उनका एक्सपीरियंस भी काम आएगा। प्रत्येक सामान की क्वालिटी और उसकी कीमत के मामले में आपके अनुभव के कारण कोई दूसरा व्यक्ति आपसे प्रतिस्पर्धा नहीं कर पाएगा।

इस बिजनेस में ओवरऑल 40% के आसपास का प्रॉफिट मार्जिन है। कुछ प्रोडक्ट ऐसे हैं जिसमें 100% और कुछ प्रोडक्ट में 25% के आसपास प्रॉफिट मार्जिन मिलता है। केवल दूध एक ऐसा प्रोडक्ट है जिसमें सबसे कम प्रॉफिट है परंतु यह लोगों से कनेक्ट करता है इसलिए इसके अपने फायदे भी हैं। इसके कारण ही कॉलोनी के पूरे ग्राहक आपकी परमानेंट हो जाएंगे।